सड़क निर्माण कार्य में लगे उपकरणों को किया आग के हवाले

झारखंड
Spread the love

रांची। जिले के मुरहू थाना क्षेत्र की बिंदा पंचायत अंतर्गत बमड़दा गांव में बुधवार की रात अज्ञात हथियार बंद लोगों ने उत्‍पात मचाया। सड़क निर्माण कार्य में लगे उपकरणों के आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना करीब 14 घंटे के बाद पुलिस को मिली।

जानकारी के मुताबिक घटना 30 दिसंबर को लगभग शाम साढ़े सात बजे की है। यहां अज्ञात हथियार बंद लोगों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर और मोटरसाईकिल को आग के हवाले कर दिया। ये बिंदा-लुदुमकेल पथ के निर्माण कार्य में लगी थी।

शक की सुई पीएलएफआई उग्रवादियों पर है। घटना के 14 घंटे बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। एसपी आशुतोष शेखर घटनासथल पर पहुंचे। लोगों से पूछताछ की। मामले की छानबीन पुलिस कर रही है।