डॉ अशोक कुमार मंडल बने स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के अध्‍यक्ष

झारखंड शिक्षा
Spread the love

सुनील कमल

हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय सह प्राध्‍यापक डॉ अशोक कुमार मंडल को स्नातकोत्तर इतिहास विभाग का अध्‍यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में कुलसचिव कार्यालय से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

डॉ मंडल प्राचीन भारतीय इतिहास के विशेषज्ञ माने जाते हैं। शोध कार्यों में इनकी समझ गहरी एवं विस्तारित है। बहोरनपुर या अन्य जगहों की ऐतिहासिक खुदाई में इनकी उपस्थिति सदैव बनी रहती है। कुछ नया जानने या बताने की ललक इनमें हमेशा रही है। शोधरत विद्यर्थियों का जत्था इनके साथ हमेशा देखा जाता है।

पूर्व में विभाग के कार्यवाहक विभागाध्यक्ष के रूप में कार्य संपादित कर चुके हैं। कुछ ही महीनों में नैक की टीम विश्वविद्यालय का दौरा करने वाली है। यहां पर विभाग की सभी गतिविधियों को काफी बारीकी से देखेगी। इसी आधार और विश्वविद्यालय की तमाम उपलब्धि को देखकर विश्वविद्यालय का ग्रेडिंग तय हो सकेगी।