किसानों के पास जाकर समस्‍याओं से अवगत हुई कृषि निदेशक

कृषि झारखंड
Spread the love

रांची। किसानों के पास जाकर झारखंड की कृषि निदेशक श्रीमती निशा उरांव सिंघमार उनकी समस्‍याओं से अवगत हुई। उन्‍होंने 17‍ दिसंबर को रांची के नगड़ी प्रखंड के तूसमु गांव में आयोजित प्रखंड कृषि चौपाल में भाग लिया गया। कार्यक्रम में निदेशक समेति‍, उप निदेशक योजना, जि‍ला कृषि पदाधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में करीब 100 कृषकों ने भाग लिया।

कृषि चौपाल में कृषि निदेशक किसानों के साथ सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्‍याओं अवगत हुई। किसानों द्वारा मौके पर पैडी थ्रेशर, स्प्रयेर, सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

निदेशक द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। किसानों द्वारा मक्का, मूंग बीज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। इस पर अविलंब संज्ञान लेते हुए जि‍ला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

कृषि निदेशक ने इस कार्यक्रम में किसानों की आवश्यकताओं को समझते हुए आगामी बजट में इसे शामिल करने का आश्‍वासन दिया। कार्यक्रम में किसानों द्वारा उद्यान प्रदर्शनी भी लगायी गयी थी। इसमें 15 किसानों को उनके उत्कृष्ट उत्पाद के लिए पुरस्कृत किया गया। पुरस्‍कार स्वरूप कुदाल, खुरपी दिया गया।