आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा । भारत बंद के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बकसी डीपा में सड़क जाम किया। मोदी सरकार द्वारा लाये गये तीन किसान कानून को वापस लेने की मांग की। किसानों को कारपोरेट के हाथ गिरवी रखने से बचाने के लिए निरंतर जन आंदोलन करते रहने का संकल्प लिया।
प्रदेश कांग्रेस के अजय शाहदेव ने कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य सभी वस्तुओं पर लागू करें। कारपोरेट घराना किसानों के लागत मूल्य से नीचे खरीद नहीं कर पाए, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। कार्यक्रम में सुखेर भगत ने कहा कि मंडियों को सरकार बंद करने का कानून लाई है। इससे रोजगार कर रहे हजारों मजदूर बाहर हो जाएंगे। किसानों अपने उत्पाद कारपोरेट घरानों को ओने पौने दाम पर बेचने पर मजबूर हो जाएंगे। रोहित प्रियदर्शी उरांव ने कहा कि सरकार जब तक इस कानून को वापस नहीं लेती, तब तक कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करती रहेगी। सरकार को मजबूर करेगी कि किसानों के हित में यह कानून रद्द करे।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, शकील अहमद, मंत्री सह विधायक के प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा भगत, हाजी सिकंदर अंसारी, संदीप कुमार गुप्ता, सुबोध राय, हाजी जब्बार उल अंसारी, आजाद खान, जगदीप भगत, दीपक महतो, डोमना उरांव, मंगलेश्वर भगत, समूल अंसारी, सदरुल अंसारी, संतोष महतो, फहाद खान, नंदू शुक्ला, जमील अंसारी, नंदलाल उरांव, दिनेश गुप्ता, दीपक ठाकुर, संदीप मिश्रा, अख्तर अंसारी, इरशाद अंसारी, इम्तियाज अंसारी, वीरेंद्र उरांव, बबलू खान, मजीद अंसारी, सूरज कुमार मुंडा, राजेश लाल, शहीद अंसारी, नईम अंसारी, अमृता भगत, राधा देवी, मुस्ताक अहमद, रिहान अख्तर, शमीम अंसारी, खुर्शीद खान, रंजीत नायक, मजीद अंसारी, सतीश चौरसिया, रुस्तम अंसारी, राजेश उरांव, रंजीत महतो, बबलू अंसारी, गुलाब देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।