थाना परिसर में आठ लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक शौचालय

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

गिरिडीह। जिले के जमुआ थाना परिसर में 8 लाख 40 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय बनेगा। इसका शिलान्यास शनिवार को विधायक केदार हाजरा ने किया। विधायक मद से मुख्यमंत्री विकास योजना के तहत इसका निर्माण होगा।

मौके पर विधायक ने कहा कि थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मियों और न्याय की आस में यहां आने जाने वाले लोगों को शौचालय के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए उन्होंने थाना परिसर में शौचालय निर्माण कराने का मन बनाया। वह क्षेत्र के विकास के प्रति हमेशा से सजग रहे हैं। जमुआ स्थित इंदिरा गांधी उच्च विधालय में भवन का अभाव है। कुछ दिनों में स्कूल परिसर में भवन निर्माण की आधारशिला रखेंगे।

विधायक ने कहा कि हेमंत सोरेन के सीएम बनने के बाद से प्रदेश में विकास का पहिया रुक सा गया है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, मुखिया महेंद्र यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, भाजपा नेता परमेश्वर यादव, ओबीसी प्रकोष्ट के अध्यक्ष बैजनाथ यादव, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रन बहादुर पासवान, विनय राय, शंकर यादव, अनंत साव, उमेश साव, बालगोविंद यादव, सुरेश हाजरा, मनोज हाजरा, राजू रविदास, पुलिस पदाधिकारी बीरबल सिंह, संजीव कुमार, रामु वर्मा सहित कई उपस्थित थे।