रांची। सीटू के देशव्यापी आह्वान पर झारखंड में कार्य स्थलों पर 30 और 31 दिसंबर का अखिल भारतीय विरोध दिवस कोयला, इस्पात, परिवहन, निर्माण, बीडी और पत्थर उद्योग में आयोजित किया गया. इसके अलावा आइसीडीएस के परियोजना कर्मियों, मध्याह्न भोजन कर्मियों समेत स्वास्थ्य सेवाओं से जुडी सहिया कामगारों ने भी बड़ी संख्या में अपने कार्य स्थलों पर नारे लगाए। सभायें कर 10 सूत्री मांगो के पक्ष मे अभियान चलाया।
कोरोना के चलते आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक और मध्य विद्यालय बंद है। इसके कारण आंगनबाड़ी सेविका, सहायिकाओं और मिड डे मील कामगारों अपने-अपने परियोजना सेंटर और विद्यालयो के समक्ष मौजूद वर्क प्लेस में एकत्रित होकर कार्यक्रम में भागीदारी की।

सीटू के अध्यक्ष मिथलेश सिंह और महासचिव प्रकाश विप्लव ने बताया कि राज्य मुख्यालय को प्राप्त सूचना के अनुसार झारखंड के 17 जिलों के 700 से ज्यादा कार्य स्थलों पर विरोध दिवस का कार्यक्रम हुआ।