इस साल सादगी से मनेगा क्रिसमस : फादर स्टीफन

Uncategorized
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

गिरिडीह। जिले में सादगी से क्रिसमस मनाया जाएगा। यह जानकारी संत जोसेफ स्कूल के प्रधान फादर स्टीफन ने दी। उन्होंने आमजनों को बधाई देते हुए कहा कि क्रिसमस का पर्व केवल इसाई नहीं बल्कि सभी धर्म और जाति के लोग मनाते हैं। यह पर्व शांति, प्रेम, क्षमा और आपसी भाईचारे का है। अन्य वर्ष की भांति इस वर्ष क्रिसमस का पर्व सामूहिक रूप से मनाना संभव नहीं है। इसीलिए हमारे धर्माध्यक्ष ने करोना के कारण इस बार यीशु का जन्म मनाने का आदेश दिया है।

फादर स्टीफन ने कहा कि 24 दिसंबर को शाम 4 बजे और 25 दिसंबर को सबेरे 7 बजे से सुविधा अनुसार चर्च में पूजा अर्चना किया जाएगा, ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके। इस कारण क्रिसमस का पर्व अपने घर में अपने परिवार के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। फादर ने कहा कि स्कूल परिसर स्थित चर्च में क्रिसमस की तैयारी पूरी कर ली गई है। तैयारी में स्कूल के सिस्टर प्रेयसी, कन्हैया कुमार, बीपी सिंह, सोनी अग्रवाल समेत स्कूल कर्मी लगे थे।