नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होगी। यह 10 जून तक चलेगी। परिणामों की घोषणा 15 जुलाई तक होगी। प्रैक्टिकल की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी। यह घोषणा केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने की।
शिक्षा मंत्रालय के के मुताबिक जल्द ही दोनों क्लास की परीक्षा से जुड़ी समय सारिणी भी जारी की जाएगी। सीबीएसई समय-समय पर परीक्षा से जुड़ी जानकारी के बारे में सभी हितधारकों को सूचित करेगा। परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। सोशल मीडिया सहित किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी को तब सही नहीं माना जाना चाहिए, जब तक कि यह जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं हो।
केंद्रीय मंत्री ने साफ किया है कि सीबीएसई की बोर्ड की परीक्षाएं ऑनलाइन बिल्कुल नहीं होंगी। इन्हें पहले की तरह ही कराया जाएगा।