500 करोड़ की संपत्ति के लिए खेली खून की होली

अपराध बिहार
Spread the love

पटना। पटना सिटी के मशहूर जालान परिवार के बीच 500 करोड़ की प्रापर्टी के लिए गोलीबारी हुई। किला हाउस में यह गोलीबारी संपत्ति को लेकर हुई। इस घटना में किराना दुकानदार राजीव कुमार के साथ ही आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।

गोली संपत्ति के दोनों दावेदार बाल मनोहर जालान व आदित्य जालान और हरीश व रवि जालान के बीच चली। दो दिन पहले जालान परिवार के निजी संग्रहालय का ताला तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मनमुटाव व विवाद जारी था।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल भेजा। जालान परिवार के लोग सच नहीं बता रहे थे, तब पुलिस ने वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से विवाद को जाना। किला हाउस का संपत्ति विवाद 40 साल से चल रहा है और अक्सर इस तरह की वारदात यहां होती है। हर बार कर्मचारियों को ही घायल होना पड़ता है।

जालान परिवार के पास 500 करोड़ से अधिक की पैतृक संपत्ति है। इसमें देश का दूसरा सबसे बड़ा निजी संग्रहालय भी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है। सिटी एसपी जितेंद्र कुमार के अनुसार गोली मुन्ना जालान ने चलाई है। हालांकि वह भी घायल है।