नाबालिग आदिवासी युवती से रेप की जांच करेगी भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की टीम

झारखंड
Spread the love

रांची। नाबालिग आदिवासी युवती से रेप की जांच भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की टीम करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देश पर दुष्कर्म की घटना की जांच के लिए मोर्चा की प्रदेश की जांच टीम खूंटी 12.30 बजे पीड़िता के गांव पहुंचेगी।

जांच टीम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर, सिमडेगा की पूर्व विधायक डॉ विमला प्रधान, भाजपा प्रदेश की मंत्री सुश्री काजल प्रधान, रांची की मेयर श्रीमती आशा लकड़ा, खूंटी महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती रनदाय नाग, डॉ सीमा सिंह, अधिवक्ता श्रीमती पिंकी खोया, खूंटी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता जी रहेंगे।