अंतरराष्‍ट्रीय विमान के आवाजाही पर 31 जनवरी तक प्रतिबंध

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस महामारी के चलते नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भारत में शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों की आवाजाही पर प्रतिबंध 31 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया है। इस दौरान वंदे भारत मिशन के तहत जाने वाली उड़ानें जारी रहेंगी। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 दिसंबर तक प्रतिबंध था। डीजीसीए के आदेश के अनुसार केवल चयनित उड़ानों को ही संचालन की अनुमति होगी।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के एक नए रूप सामने आने के चलते भारत सरकार सतर्क हो गई है। सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ब्रिटेन से आने वाले विमानों पर प्रतिबंध 31 दिसंबर 2020 से बढ़ाकर सात जनवरी 2021 तक किया है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह जानकारी दी। इस नए वायरस के चलते ब्रिटेन में राजधानी लंदन समेत कई इलाकों में फिर से लॉकडाउन लागू करना पड़ा है।