दी छोटनागपुर रीजनल हैंडलूम वीवर्स को-ऑपरेटिव के अध्‍यक्ष बनें अनवार अहमद

झारखंड
Spread the love

रांची । झारखंड की राजधानी रांची के इरबा स्थित दी छोटनागपुर रीजनल हैंडलूम विवर्स को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड के अध्‍यक्ष अनवार अहमद अंसारी बनें। को-ऑपरेटिव की 7 दिसंबर को हुई निर्वाचन सह विशेष आम सभा में वे निर्विरोध चुने गये। चुनाव के लिए 23 नंबर को नामांकन दाखिल किया गया था।

निदेशक मंडल के 16 सदस्यों को भी निर्विरोध चुना गया। सदस्‍यों में मो शरीफ अंसारी रांची, अताउल्लाह अंसारी रामगढ़, मोहम्मद साबिर हुसैन रांची, मो जमील अख्तर, मो हसीब अंसारी, मो नईम अंसारी, मो आफताब आलम रांची, श्रीमती जी ने तारा रामगढ़, श्रीमती आजरा रेहाना रांची, श्रीमती सबीना यास्मीन लोहरदगा, श्रीमती शहनाज बानो रामगढ़, श्रीमती सलमा खातून रांची, श्रीमती रजिया बेगम रांची, श्रीमती शबीना खातून बोकारो, श्रीमती सुनीता लकड़ा हजारीबाग और सुश्री ज्योतिष स्वांसी खूंटी शामिल हैं।

नव निर्वाचित अध्यक्ष अनवार अहमद अंसारी ने कहा कि झारखंड प्रदेश के बुनकरों के हितों की खोई हुई प्रतिष्ठा को बहाल करने के लिए हमें संघर्ष करना होगा। बुनकरों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इससे पूर्व निर्वाचन पदाधिकारी सह उप निबंधक सहयोग समितियां जय प्रकाश शर्मा एवं अनुकलपनिक  निर्वाचन पदाधिकारी सह सहायक निबंधक सहयोग समितियां रांची अंचल सूर्य प्रताप सिंह की उपस्थिति में सभी निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

आम सभा को मौलाना साबिर हुसैन शरीफ अंसारी ने संबोधित किया। इस अवसर पर सईद अहमद अंसारी, हाजी अकबर हुसैन, नसीम अहमद, जमील अहमद, फिरोज अहमद अंसारी, डॉ इरफान अंसारी, जावेद अख्तर सहित झारखंड प्रदेश के सभी प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।