एक लाख से अधिक पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया है। इस नौकरी के लिए अप्लाई करने से पहले इसके बारे में जानना जरूरी है।
एक YouTube वीडियो में दावा किया गया है कि आयुष्मान भारत की वेबसाइट पर ‘आयुष्मान मित्र भर्ती 2020’ की घोषणा की गई है। इसमें पदों की संख्या एक लाख 12 हजार बताई गई है। अनपढ़ से लेकर 10वीं पास योग्य बताई गई है।
PIB Fact Check में यह दावा फर्जी पाया गया है। आयुष्मान भारत की वेबसाइट पर ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है।
