Skip to content
Monday, March 02, 2026
Dainik Bharat 24

Dainik Bharat 24

Hindi News,Daily News, Jharkhand News

  • झारखंड
  • देश
  • दुनिया
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • सेहत
  • रोजगार
  • पोस्टमार्टम
  • पाठकों की तस्वीर
  • अन्य विषय
    • कृषि
    • मौसम
    • राशिफल
    • वायरल
    • विचार / फीचर
    • धर्म/अध्यात्म

आज से किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये, अपडेट कराएं बैंक एकाउंट

कृषि देश नई दिल्ली
01/12/202001/12/2020dainikbharat24
Spread the love

नई दिल्‍ली । केंद्र सरकार किसानों के खाते में एक दिसंबर से 2000 रुपये भेज रही है। प्रधानमंत्री-किसान सम्मान निधि स्कीम में निबंधित किसानों के खाते में सीधे यह राशि जाएगी। किसान अपने बैंक एकाउंट को अपडेट करायें। इससे उन्‍हें राशि आने पर जानकारी मिल जाएगी।

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री-किसान सम्मान निधि स्कीम की 7वीं किस्‍त 1 दिसंबर से किसानों के खाते में भेजी जा रही है। इसके तहत केंद्र सरकार 2000 रुपये देती है। इस स्कीम के तहत साल में 6000 रुपये किसानों को दिए जाते हैं। यह राशि तीन किस्‍तों में भेजी जाती है। अब तक किसानों को 6 किस्‍त भेजी जा चुकी हैं। पिछले 23 महीने में केंद्र सरकार 11.17 करोड़ किसानों को सीधे 95 करोड़ रुपये से अधिक की मदद दे चुकी है।

बता दें कि पीएम किसान सम्मान योजना में केंद्र सरकार 3 किस्‍तों में यह पैसा किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है। पहली किस्‍त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। दूसरी किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किस्‍त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। कागजात दुरुस्त रहने पर सभी 11.17 करोड़ निबंधित किसानों को 7वीं किस्‍त का लाभ भी मिलेगा।

Tagged 2000 rupeesdepositedfarmers accountupdate bank accountअपडेट कराएं बैंक एकाउंटकिसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये

Post navigation

वेटनरी कॉलेज हुआ 60 साल का, स्थापना दिवस पर उठी ये मांग
शिवसेना में शामिल हुई फिल्‍म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर

Related Posts

टीवीएस मोटर ने लॉन्च किया TVS ‘Built To Order’ प्लेटफॉर्म

02/09/202102/09/2021dainikbharat24

हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक चढ़ा पुलिस के हत्थे, यहां से हुई गिरफ्तारी

25/02/202425/02/2024dainikbharat24

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, देखें पूरा शिड्यूल

20/11/202320/11/2023dainikbharat24

Recent Posts

  • बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए बंगाल में भी लागू होगा असम मॉडल, जानें किसने कही ये बात
  • न‍िरीक्षण में काफी मात्रा में पाए गए विभिन्न ब्रांड के एक्सपायरी पेय पदार्थ
  • होली व रमजान को लेकर बिशुनपुरा में फ्लैग मार्च, प्रशासन अलर्ट
  • Jamshedpur: होली से पहले शराब दुकान से लाखों की शराब चोरी
  • झारखंड में निवेश को लेकर टाटा समूह की कई योजनाएं

दैनिक भारत 24

इसकी बागडोर ठेठ पत्रकारों का समूह संभाल रहा है। इनके पास वर्षों का अनुभव है। खबरों को परखने का मादा। सच और झूठ में फर्क करने की समझ भी है। ‘दैनिक भारत 24’ आप तक सिर्फ समाचार ही नहीं पहुंचाएगा, बल्कि आपके हितों का ख्याल भी रखेगा। आपको ‘फर्जी खबरों’ से सचेत करेगा। आपकी प्रतिभा को भी परखने का काम भी करेगा। हमारा उद्देश्य पत्रकारिता की मर्यादा का ख्याल रखते हुए खबरें आप तक पहुंचाना है।

About Us
Contact Us

Latest Posts

  • बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए बंगाल में भी लागू होगा असम मॉडल, जानें किसने कही ये बात
  • न‍िरीक्षण में काफी मात्रा में पाए गए विभिन्न ब्रांड के एक्सपायरी पेय पदार्थ
  • होली व रमजान को लेकर बिशुनपुरा में फ्लैग मार्च, प्रशासन अलर्ट
  • Jamshedpur: होली से पहले शराब दुकान से लाखों की शराब चोरी
Dainik Bharat 24 | Theme: News Portal Elementrix by Mystery Themes.
  • About Us
  • Contact Us
  • Donate & Support Us
  • Privacy Policy