झारखंड की राजधानी के बस स्टैंड से पकड़ा गया 13 किलो गांजा

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची । झारखंड की राजधानी रांची के बस स्‍टैंड से 13 किलो गांजा पकड़ा गया। इसकी तस्‍करी करने वाले तीन युवकों को भी हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई खादगढ़ा बस स्‍टैंड के टीओपी प्रभारी भीम सिंह के नेतृत्व में हुआ।

लोअर बाजार थाना प्रभारी के नि‍र्देश पर गुप्‍त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। टीओपी प्रभारी ने बताया कि गांजा को उड़ीसा से रांची लगाया गया था। इसे फिर रांची के रास्ते सासाराम में ले जाने की तैयारी थी। हालांकि तस्‍करों की मंशा नाकाम हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले भी कई तस्कर का गिरफ्तारी की गयी है।