पलामू । झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह-सुबह पलामू, रांची सहित राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। जानकारी के मुताबिक पलामू के पांकी में तेज बारिश हुई। इसके कारण के कारण फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
बारिश होने से छठ पूजा पंडाल, फल दुकान, छठ पूजा बाजार को लेकर लोग चिंतित है। हवा के साथ बारिश होने और आकाश में बादल छाये रहने से सब्जी, चना, सरसों, अरहर, धान की फसल को नुकसान होने की आशंका है।
रांची के एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने शुक्रवार को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा में एक-दो स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के संकेत दिये हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले एक से दो दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।