प्रेमी की रातभर हुई जमकर पिटाई, सुबह बन गया जमाई

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। प्रेमि‍का के घर वालों ने प्रेमी की रातघर जमकर पिटाई की। सुबह वह जमाई (दामाद) बन गया। यह मामला राज्‍य के रामपुर का है। यहां प्रेमी आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा। घर वालों ने प्रेमी को पकड़ा लिया। इसके बाद युवक को कमरे में बंद कर दिया। फिर लड़की के घर वालों ने रात को उसकी जमकर धुनाई की। सुबह प्रेमी और प्रेमिका की शादी करा दी और वह जमाई बन गया।

जानकारी के मुताबिक लड़की लक्ष्मी रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर सुमाली गांव की है। वहीं लड़का स्वार क्षेत्र के गद्दी नगली गांव निवासी प्रेम सिंह है। लक्ष्मी और प्रेम का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। प्रेमी अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने छुप-छुपकर आया करता था।

बीती रात करीब 12 बजे लक्ष्मीो से मिलने उसके घर प्रेम पहुंच गया। प्रेमिका के परिजनों को इसकी आहट मिलने पर वे सतर्क हो गए। इसके बाद प्रेमी को कमरे में पकड़ लिया। हो हल्ला होने पर आसपास के लोग भी आ गए। फिर प्रेमी की धुनाई शुरू हो गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया शनिवार को इस मामले की शिकायत आते ही लड़के को थाने बुलाया गया। लड़के के साथ परिवार के लोग भी आए। सभी को साथ बैठाकर बातचीत कराई गई। उन्हें समझाया गया। इसके बाद लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के लोगों ने बातचीत कर दोनों की शादी का फैसला किया। सहमत‍ि के बाद थाना अज़ीमनगर क्षेत्र के एक छोटे से मंदिर में उनका विवाह कराया गया।