jharkhand weather forecast : दो दिन बारिश की संभावना, इन जिलों में पड़ेगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

  • शहरों के न्‍यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज

रांची । झारखंड के कई जिलों में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है। इससे राज्य के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थि‍त जिले प्रभावित हो सकते हैं। रांची के एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने सोमवार को जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी है। हवा के रूख के कारण इसमें बदलाव भी हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक 26 नवंबर को उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में एक-दो स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में पड़ सकता है। इन जिलों में एक-दो जगहों पर बारिश हो सकती है।

इसी तरह 27 नवंबर को उत्त,र-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों के एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में पड़ सकता है।

तापमान में और गिरावट

राज्‍य की राजधानी रांची सहित अन्‍य शहरों के न्‍यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज गई। मौसम विभाग के अनुसार 23 नवंबर को रांची में अधिकतम तापमान 25 और न्‍यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27.2 और न्‍यूनतम तापमान 12.8 डिग्री मापा गया। इसी तरह डालटनगंज में अधिकतम तापमान 26.6 और न्‍यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।