Jharkhand : अगले 48 घंटों में 3 डिग्री सेसि तक गिरेगा न्यूनतम तापमान

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। चक्रवाती तूफान निवार का असर खत्म हो गया। बादल छंट गये। तेज हवा चल रही है। इससे आने वाले 48 घंटों में झारखंड में न्यूनतम तापमान गिरेगा। सुबह में कोहरा या धुंध छाये रहने की संभावना है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। इसके बाद कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। रविवार सुबह में कई जगहों पर कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ रहेगा।

मौसम को देखते हुए डॉक्टरों ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें मुख्य रूप से बच्चे और बुजुर्गों का ख्याल रखने के लिए कहा गया है। ठंड का सबसे अधिक प्रभाव इसकी आयु वर्ग पर पड़ता है। ऐसे में बच्चों व बुजुर्गों को घर से नहीं निकलने की सलाह दी गई है। साथ ही गर्म कपड़े पहनने के साथ गर्म भोजन करना अच्छा है। बीमार होते ही तत्काल डाक्टर से परामर्श लेना चाहिए।