हिंदी फिल्म ‘अनटाइटल्ड’ का ट्रेलर यूट्यूब चैनल पर किया गया रिलीज

मनोरंजन
Spread the love

कुमार यूडी

रांची। पॉड ओरिजिनल्स और निक्षय मौर्या द्वारा प्रस्तुत हिंदी फिल्म ‘अनटाइटल्ड’ का ट्रेलर नागेश्वर फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। रिलीज होते ही दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फिल्म पॉड ऑरिजिनल्स एप पर बहुत जल्द रि‍लीज की जायेगी।

ट्रेलर को देखने के बाद कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्म की कहानी रिश्ते, दोस्ती-दुश्मनी और प्यार-मोहब्ब्त पर आधारित युवा वर्ग की कहानी हैं। इसमें रोमांस, कॉमेडी, एक्शन, बदला हर चीज देखने को मिलेगी। फिल्म पूर्ण से मनोरंजक है। पॉड ऑरिजिनल्स के फाउंडर निक्षय मौर्या ने बताया कि उनका उद्देश्य युवाओं और क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देना है।

फिल्म के निर्माता निर्देशक और डीओपी सुमित कुमार सिन्हा हैं। इसमें यश, राहुल कुमार मुंडा, निशांत उपाध्याय, सिद्धार्थ रॉय, रजनीश कुमार सिंह, प्रियंका पटेल, सुजात सिन्हा, वेद उपाध्याय, मन्नत शर्मा, अमित सिन्हा, दिव्या लता, सौरव कुमार सिंह,किश अपूर्व, अंकित उपाध्याय, पल्लवी शर्मा, अविनाश आनंद, दीपक झा, प्रवीण कुमार, कुमार राजा सहित ने अभिनय किया है।