
रांची । झारखंड में के विभिन्न जिलों से 13 नवंबर की रात 9 बजे तक 288 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 84 मामले रांची जिले से मिले हैं। अब राज्य में 1 लाख 5 हजार 781 पॉजिटिव केस और 3,291 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 1 हजार 569 लोग ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को 661 लोग ठीक हुए।
ये है जिलों के आंकड़े
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 84, बोकारो से 45, देवघर से 13, धनबाद से 26, दुमका से 4, पूर्वी सिंहभूम से 29, गढ़वा से 6, गिरिडीह से 4, गोड्डा से 3, गुमला से 16, हजारीबाग से 5, जामताड़ा से 2, खूंटी से 1, कोडरमा से 3, लातेहार से 13, पाकुड़ से 1, पलामू से 9, रामगढ़ से 2, साहेबगंज से 3, सरायकेला से 7, सिमडेगा से 3, पश्चिमी सिंहभूम से 9 मरीज मिले।
4 मरीज की हुई मौत
राज्य में 13 नवंबर को 4 मरीजों की मौत हो गई। बोकारो के 1, पूर्वी सिंहभूम के 1, रामगढ़ के 1 और रांची के 1 मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्या 921 हो गई।