Corona Update : झारखंड में मिले 261 नये मरीज, जानें जिलों का हाल

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची । झारखंड के विभिन्‍न जिलों से 17 नवंबर की रात 9 बजे तक 261 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 86 मामले रांची जिले से मिले हैं। अब राज्‍य में 1 लाख 6 हजार 491 पॉजिटिव केस और 2,669 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 2 हजार 891 लोग ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 343 लोग ठीक हुए।

ये है जिलों के आंकड़े

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 86, बोकारो से 26, चतरा से 1, देवघर से 23, धनबाद से 23, दुमका से 4, पूर्वी सिंहभूम से 21, गढ़वा से 3, गिरिडीह से 5, गोड्डा से 3, गुमला से 2, हजारीबाग से 4, जामताड़ा से 7, खूंटी से 1, कोडरमा से 1, लातेहार से 16, लोहरदगा से 1, पाकुड़ से 2, पलामू से 16, रामगढ़ से 2, साहेबगंज से 5, सरायकेला से 2, सिमडेगा से 3, पश्चिमी सिंहभूम से 4 मरीज मिले।

3 मरीज की हुई मौत

राज्‍य में 137 नवंबर को 3 मरीजों की मौत हो गई। पूर्वी सिंहभूम के 3 मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्‍या 931 हो गई।