कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को म‍िली जमानत

अन्य राज्य देश
Spread the love

मुंबई । कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को राहत मिली है। उन्‍हें सोमवार को जमानत मिल गई है। जानकारी हो कि 21 नवंबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई में भारती के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान उनके घर से गांजा बरामद किया गया था। बाद में पूछताछ में भारती सिंह और हर्ष दोनों ने कबूला कि गांजे का सेवन करते रहे हैं।

गिरफ्तार करने के बाद उन्‍हें रविवार को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया था। वहां से उन्‍हें 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। भारती के पति हर्ष ने जमानत याचिका दायर की थी। सुनवाई के बाद जज ने उन्‍हें जमानत दे दी।