रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए चुने गये 11 सदस्‍य

झारखंड
Spread the love

रांची । रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (RGTA) की कार्यकारिणी के लिए 8 नवंबर को मतदान रांची स्थित श्री दिगंबर जैन भवन में हुआ। इसमें रांची, रामगढ़, कुजू, पतरातू के सदस्यों ने भाग लिया।

मतदान के पूर्व आमसभा हुई। इसमें वर्तमान सचिव प्रभाकर सिंह, अध्‍यक्ष मदनलाल पारीक ने वर्तमान कार्यकाल में किये गए कार्यों की जानकारी सदस्यों को दी। कोषाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने आय-व्यय का ब्यौरा सदस्यों के समक्ष रखा, जिसे सर्वसम्‍मति से पारित किया गया। सभा का संचालन सुनील सिंह चौहान ने किया।

इसके बाद चुनाव पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, सह चुनाव पदाधिकारी विनोद बगड़िया की देखरेख में मतदान हुआ। चुनाव प्रक्रिया में अनिल माथुर, विनय सिंह, प्रभाकर सिंह, अजीत कुमार प्रसाद ने सहयोग किया। मतदान में 177 सदस्‍यों ने वोट डाले। दो वोट अवैध घोषित किये गये।

चुनाव परिणाम के समय मुख्य रूप से पूर्व अध्‍यक्ष पवन शर्मा, संजय जैन, सुनील सिंह चौहान, महेंद्र प्रसाद सिंह, ओमप्रकाश हेतमसरिया, झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन के महमंत्री विक्रम सिंह, झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के ललित ओझा उपस्थित थे। धन्यवाद पवन शर्मा ने किया।

ये रहे विजयी 11 सदस्य

दिलबाग शर्मा 163

नीरज ग्रोवर 159

श्यामबिहारी सिंह 157

ऋषिदेव यादव 155

रंजीत तिवारी 149

घनश्याम शर्मा 148

रवींद्र दुबे 148

मनीष चौधरी 146

अभिषेक जैन 145

उदितनारायण सिह 136

राजकिशोर सिंह 116

असफल प्रत्याशी
लोकनाथ यादव 105

धर्मेन्द्र सिंह 77

प्रवीण सिंह 72

चँचल श्रीवास्तव 2

मोहन इमरान 20