रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह और सचिव बनें नीरज ग्रोवर

झारखंड
Spread the love

रांची । रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आरजीटीए) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक इटकी रोड स्थित कार्यालय में हुई। चुनाव पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, सह चुनाव पदाधिकारी विनोद बगड़िया ने बताया कि नवनिर्वाचित 11 सदस्यों ने बैठककर सर्वसम्म ति से 4 मनोनीत सदस्यों का चुनाव किया। इसमें महेंद्र प्रसाद सिंह, ओमप्रकाश हेतमसरिया, अजीत कुमार प्रसाद, विजय कुमार सिंह शामिल थे। साथ ही सरंक्षक पवन शर्मा एवं संयोजक सजंय जैन को सर्वसम्मति बनाया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों के बीच हुए चुनाव में श्याम बिहारी सिंह (अध्य्क्ष), नीरज ग्रोवर (सचिव), रवींद्र दुबे (उपाध्यक्ष), मनीष चौधरी (सह सचिव), घनश्याम शर्मा (कोषाध्यक्ष), अभिषेक जैन (आंतरिक अंकेक्षक), राजकिशोर सिंह “राजू” संगठन मंत्री, सुनील सिंह चौहान (प्रवक्ता) बनाये गए।
बैठक में ऋषिदेव यादव, रणजीत तिवारी, उदित नारायण सिंह, दिलबाग शर्मा, मदनलाल पारीक, प्रभाकर सिंह उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगले कुछ दिनों में रामगढ़ में बैठक आयोजित कर कुजू, रामगढ़, पतरातू के सदस्यों की सहमति से क्षेत्रीय पदाधिकारियों का मनोनयन किया जायगा। चुनाव पदाधिकारी संतोष कुमार ने सभी सदस्यों के घोषणा करते हुए शुभकामनाएं दी।