झारखंड उपचुनाव 2020

झारखंड
Spread the love

झारखंड उपचुनाव में दुमका से बसंत सोरेन और बेरमो से कुमार जयमंगल जीते
रांची। झारखंड उपचुनाव 2020 में दुमका (अजजा) से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी बसंत सोरेन ने अपने निकटतम भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती लुईस मरांडी को 6,842 मतों से हराया। बसंत सोरेन को 80,559 मत प्राप्त हुए। बेरमो विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी कुमार जयमंगल अपने निकटतम भारतीय जनता पार्टी के योगेश्वर महतो से 14, 225 मतों से शिकस्तप दी। कुमार जयमंगल को 94,022 मत प्राप्त हुए।
झारखंड उपचुनाव में बेरमो विधानसभा क्षेत्र के लिए 18 राउंड की काउंटिंग हुई, जिसमें 17 राउंड तक EVM के मत की गिनती हुई। वहीं 18वें राउंड में VVpat slip की काउंटिंग हुई। दुमका विधानसभा क्षेत्र के लिए 19 राउंड की काउंटिंग हुई, जिसमें 18 राउंड तक EVM के मत की गिनती हुई। वहीं 19वें राउंड में VVpat slip की काउंटिंग हुई।
दुमका के प्रत्याशि‍यों को मिले वोट
बसंत सोरेन- झारखंड मुक्ति मोर्चा-80559
डॉ लुईस मरांडी-भारतीय जनता पार्टी-73717
दुलाड मरांडी- अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया-1498
सूर्य सिंह बेसरा-झारखंड पीपुल्स पार्टी-467
जगरनाथ पुजहर-निर्दलीय-354
प्रदीप टुडू-निर्दलीय-219
बाबूधन मुर्मू-निर्दलीय-487
माईकल हेम्ब्रम-निर्दलीय-469
मुकेश कुमार देहरी-निर्दलीय-371
डॉ श्रीलाल किस्कू-निर्दलीय-609
सुनीता मुर्मू-निर्दलीय-1864
संजय टुडू-निर्दलीय-838
नोटा-3665
बेरमो विधानसभा के प्रत्याशि‍यों को मिले वोट
कुमार जयमंगल-इंडियन नेशनल कांग्रेस-94,022
बैद्यनाथ महतो- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-2,643
योगेश्वर महतो-भारतीय जनता पार्टी-79,797
लाल चंद महतो- बहुजन समाज पार्टी-4,281
कालेश्वर रविदास- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A)-385
पंकज प्रसाद- राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी-190
बैजनाथ गोराई- पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)-277
शंकर घांसी-मार्क्सिस्ट को-ऑर्डिनेशन-385
सुजीत कुमार वर्णवाल-राइट टू रिकॉल पार्टी-402
अजय रेंजन-निर्दलीय-281
कैलाश चंद्र महतो-निर्दलीय-315
खिरोधर किस्कू- निर्दलीय-309
दिनेश कुमार मुंडा-निर्दलीय-539
द्वारका प्रसाद लाला- निर्दलीय-1439
समीर कुमार दास-निर्दलीय-585
सुनीता टुडू- निर्दलीय-2540
नोटा-2108