रांची। रांची रेल मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल “ऑपरेशन नारकोस” के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चला रहा है। इस क्रम में 8 अप्रैल, 2026 को आरपीएफ पोस्ट हटिया के अधिकारी एवं स्टाफ और सीआईबी रांची की टीम हटिया रेलवे स्टेशन पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी।
यह अभियान पीसी/आरपीएफ/हटिया के पर्यवेक्षण में प्रारंभ किया गया। चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 2, फुट ओवर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में ट्रॉली बैग के साथ बैठा हुआ पाया गया। संदेह होने पर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विशाल पुरकायत (उम्र लगभग 25 वर्ष, पिता स्व. निर्मल पुरकायत, निवासी महराटोली, रेलवे क्वार्टर के पीछे, थाना जगन्नाथपुर, जिला रांची) बताया।
पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उसकी ट्रॉली बैग में प्लास्टिक में लिपटा हुआ गांजा रखा हुआ है। सूचना पर एएससी/आरपीएफ/रांची मौके पर पहुंचे। उनके निर्देश पर विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक नीले रंग की ट्रॉली बैग से 1 पैकेट और काले रंग की ट्रॉली बैग से 2 पैकेट गांजा बरामद किया गया।
इन 3 पैकेटों की डीडी किट से जांच की गई, जिसमें मादक पदार्थ गांजा पाया गया। तत्पश्चात सभी पैकेटों का वजन किया गया, जो 16.900 किलोग्राम पाया गया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹8.45 लाख आंकी गई। पूछताछ में आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहा।
आरोपी ने यह भी बताया कि वह 4 अप्रैल, 2026 को धुर्वा निवासी समेथी नामक व्यक्ति के निर्देश पर बस से रांची से अंगुल गया था, जहां दो दिन रुकने के बाद 7 अप्रैल, 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे दो ट्रॉली बैग सौंपे। इसके बाद वह ट्रेन संख्या 18403 एक्सप्रेस से सामान्य श्रेणी में यात्रा कर हटिया पहुंचा, जहां आरपीएफ द्वारा पकड़ा गया।
सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत आरोपी को जब्त गांजा के साथ जीआरपीएस/हटिया को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में जीआरपीएस/हटिया द्वारा 8 अप्रैल, 2026 को मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में एलएसआई रीता कुमारी, कांस्टेबल अमरेश कुमार, आरपीएफ टीम रांची के एएसआई अनिल कुमार, स्टाफ आर.के. सिंह, सीआईबी टीम रांची के स्टाफ अरविंद कुमार यादव शामिल थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230


