बिहार से आई बस से नकली 1400 किलो पनीर और 90 केजी घी जब्त

झारखंड अपराध
Spread the love

धनबाद। जिला प्रशासन ने खाद्य मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली पनीर और घी बरामद किया है। उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजा कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे बस स्टैंड पर सघन जांच अभियान चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर बिहार से आने वाली “बुंदेला” बस (बीआर 21पी 3632) की तलाशी ली गई। जांच के दौरान बस से 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो नकली घी (6 टीन) सहित अन्य खाद्य सामग्री बरामद की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि बरामद पनीर पटना से धनबाद लाया जा रहा था। इसे लगन के मौसम और त्योहारों के दौरान बाजार में खपाने की तैयारी थी। इतनी बड़ी मात्रा में धनबाद में पहली बार मिलावटी पनीर पकड़ा गया है।

कार्रवाई के दौरान बस के ड्राइवर और खलासी को हिरासत में लेकर बस समेत धनबाद थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। इसके साथ ही बिहार से आने वाली अन्य बसों की भी सघन जांच जारी रही।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और मिलावटखोरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *