गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को भी मिले सम्मान : दीपक प्रकाश

झारखंड
Spread the love

  • भौंरो ग्राम में मनायी गई पांडेय गणपत राय की 217वीं जयंती

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिले भंडरा प्रखंड के भौंरो ग्राम में शहीद पांडेय गणपत राय की 217वीं जयंती शनिवार को मनायी गयी। कार्यक्रम का आयोजन शहीद पांडेय गणपत राय स्मारक समिति व जिला प्रशासन ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने शहीद पांडेय गणपत राय की प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि शहीदों के बिना यह आजादी सम्भव नहीं होती। यहां के इतिहासकारों ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवनी को उल्लेखित करने में आशानुरूप न्याय नहीं किया, जिसकी नितांत जरूरत थी। आज भी राज्य के कई स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार को उचित पहचान और सम्मान नहीं मिल सका है।

सांसद ने कहा कि लोहरदगा जिला में रेलवे स्टेशन का नाम पांडेय शहीद गणपत राय के नाम पर किये जाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष रखा गया है। सरकार के निर्णय का इंतजार है।

कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि आज हमें इतिहास के पन्नों को बार-बार पलटने की आवश्यकता है। हमें शहीदों के बारे अपनी भावी पीढ़ी को बताए जाने की जरूरत है, ताकि उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा हमेशा मिलती रहे। शहीद पांडेय गणपत राय के सपनों भौंरो ग्राम, उनके सपनों का प्रखंड, जिला, राज्य और देश बनाना है।

कार्यक्रम में गौ रक्षा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने शहीद पांडेय गणपत राय की जयंती को राजकीय स्तर पर मनाये जाने का प्रस्ताव रखा। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि शहीद का जन्मस्थली होना लोहरदगा जिला वासियों के लिए यह गर्व की बात है।

कार्यक्रम में पेंशन, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना संबंधित स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। जरूरतमंदों के बीच कम्बल का भी वितरण किया गया। अतिथियों ने मेला में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया।

मौके पर शहीद पांडेय गणपत राय स्मारक समिति की अध्यक्ष डॉ वंदना राय, पद्मश्री मधु मंसूरी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, भंडरा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी, शहीद पांडेय गणपत राय का पूरा परिवार, अन्य गणमान्य व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK