रांची पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, 24 जनवरी को जनजातीय संवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल

झारखंड
Spread the love

रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चीफ मोहन भागवत जनजातियों के साथ सीधा संवाद करने के लिए दो दिनी झारखंड दौरे पर शुक्रवार को राजधानी रांची पहुंचे।

रांची एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद संघ प्रमुख सीधे शहर के निवारणपुर स्थित संघ कार्यालय की ओर रवाना हुए। यहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

24 जनवरी को राजधानी रांची के कार्निवल बैंक्वेट हॉल में आयोजित जनजातीय संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय से उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे से आयोजित जनजातीय संवाद में झारखंड के करीब एक हजार आदिवासी प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इस दौरान संघ प्रमुख ना केवल सीधा संवाद करेंगे, बल्कि कार्यक्रम को वो संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक रामनवमी प्रसाद जी, प्रांत प्रचारक गोपाल समेत संघ से जुड़े कई लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शनिवार शाम में रेल मार्ग से पटना के लिए संघ प्रमुख रवाना होंगे।

बताते चलें कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इन दिनों जनजाति संवाद के माध्यम से आदिवासी समुदायों के बीच अपनी पैठ बढ़ाने में जुटा है। इसके पीछे का उद्देश्य यह है कि आदिवासियों को हिंदू समाज का अभिन्न अंग बताया जाए।

इसके अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत ने समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव को मिटाने के लिए उसे मन से हटाने की अपील की है, जिससे 10-12 वर्षों में इसे खत्म किया जा सके।

जानकारी के मुताबिक, जनजाति संवाद के जरिए संघ द्वारा आदिवासी बहुल क्षेत्रों में भविष्य की कार्ययोजना की रुपरेखा तय होगी। इसके साथ ही सेवा भारती के माध्यम से संघ के स्वयंसेवकों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा कार्यों के जरिए किए जा रहे कार्य की चर्चा होगी।

ताकि उनके बीच विश्वास और सामाजिक सौहार्द्र बना रहे। इसके अलावा संघ जाति-विहीन समाज बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

जनजाति संवाद के दौरान जाति विहीन ऐसा समाज जिसमें ऊंच-नीच का भेदभाव ना हो, इस पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही आदिवासी संस्कृति को भारतीय संस्कृति का एक समृद्ध हिस्सा बताने की कोशिश की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK