पटना। अंडर-19 एशिया कप से पहले बिहार के खिलाड़डी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। उसने घरेलू क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया। महज़ 14 वर्ष (लगभग) उम्र में वैभव ने पहला शतक लगाते हुए नया अध्याय लिख दिया।
बिहार की ओर से खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में वैभव ने केवल प्रभावी बल्लेबाज़ी की। पूरे आत्मविश्वास के साथ 7 चौके 7 छक्का लगाकर नाबाद 108 रनों कि रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली। बिहार का मान बढ़ाया है।
वैभव ने मात्र 58 गेंदों पर शतक पूरा किया। उसने अर्शिन कुलकर्णी की गेंद पर शानदार छक्का लगाकर अपने शतक की मुहर लगाई। 60 गेंदों पर नाबाद 108 रनों की उनकी यह पारी 7 चौकों और 7 छक्कों से सजी हुई थी।
आयुष लोहारुका के साथ चौथे विकेट के लिए 75 रनों की उपयोगी साझेदारी ने टीम की रन गति को लगातार आगे बढ़ाया। बिहार ने निर्धारित 20 ओवर में 176 रन बनाए, जिसमें वैभव की पारी सबसे बड़ा आकर्षण रही।
वैभव सूर्यवंशी का यह प्रदर्शन इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से उनका फॉर्म चर्चा में था। हालांकि इस शतक ने स्पष्ट कर दिया कि वैभव अपने खेल में और निखार के साथ मैदान पर लौट आए हैं।
अब वैभव 12 दिसंबर से दुबई में होने वाले अंडर-19 एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह शतक उनके आत्मविश्वास को नई दिशा देने वाला है।
इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड जोड़ लिए हैं। आईपीएल में शतक लगाने के बाद एशिया कप राइजिंग स्टार्स में 144 रनों की प्रभावी पारी और अब घरेलू क्रिकेट में शतक। इतने कम उम्र में अब तक के इतिहास में किसी ने शतक नहीं लगाया है।
बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने वैभव की इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “वैभव सूर्यवंशी जिस तरह लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। वह बिहार क्रिकेट के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वैभव आने वाले प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह उपयोगी प्रदर्शन करते रहेंगे और देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


