झारखंड के लातेहार में 2 लाख के इनामी सुनील उरांव समेत जेजेएमपी के 2 एरिया कमांडर गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

लातेहार। झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को लातेहार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

पुलिस टीम ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो सक्रिय एरिया कमांडरों, दो लाख के इनामी सुनील उरांव उर्फ मंटू और मुकेश लोहरा को विशेष छापेमारी अभियान में गिरफ्तार किया।

इस बाबत लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस मुठभेड़ में इस संगठन का कमांडर पप्पू लोहरा मारा गया था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दो अन्य एरिया कमांडर संगठन को फिर से सक्रिय करने की कोशिश में जुटे हैं।

इस पर एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में लातेहार और मनिका थाना की संयुक्त पुलिस टीम बनाई गई।

प्राप्त सूचना के मुताबिक, सुनील उरांव अपने गांव के सदर थाना क्षेत्र के नवागढ़ के पास दिखा, जबकि मुकेश लोहरा मनिका थाना क्षेत्र के पुरनी पल्हेया गांव के आसपास छिपा था।

दोनों इलाकों में बुधवार तड़के तीन से चार बजे के बीच एक साथ छापेमारी की गई और पुलिस ने दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि सुनील उरांव के खिलाफ लातेहार समेत आसपास के थाना क्षेत्रों में सात से अधिक केस दर्ज हैं, जबकि मुकेश लोहरा के खिलाफ दो केस दर्ज हैं।

हालिया पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों भाग निकले थे। उन्होंने कहा कि पुलिस की लगातार कार्रवाई से जेजेएमपी की गतिविधियां लगभग समाप्त हो चुकी हैं और संगठन में अब केवल 4-5 सदस्य ही बचे हैं।

पिछले छह महीनों में पुलिस ने एनकाउंटर में जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सलियों को ढेर किया है, जबकि कई सक्रिय उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। शेष बचे उग्रवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *