Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 2 दिसंबर, 2025 का राशिफल

मेष

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। जल्दी धन कमाने के लिए गलत योजना में पैसे लगाने से बचें। लेने देने में सावधानी बरतें। कामकाज में परेशानी महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा।

वृष

शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। तनाव कम होगा। मनोबल बढेगा। ऊर्जा का संचार होगा। आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। दबी हुई समस्याएं उभरकर मानसिक तनाव दे सकती हैं।

मिथुन

परिवार में सामंजस्य बनेगा। धन का अकस्मात लाभ होगा। धन प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। भाग-दौड़ रहेगी। लंबी यात्रा करना स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है।

कर्क

परिस्थिति चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। गुस्से को पी जाने में भलाई है। गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों से दूरियां बन सकती हैं। अचानक यात्रा के कारण आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

सिंह

कारोबार में अकस्मात वृद्धि होगी। पुराना काम बनेगा। साझेदारी से फायदा होगा। अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ में ताजगी बनी रहेगी।

कन्या

रिश्ते में सुधार लाने के लिए दिन बहुत अच्छा है। प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं। उन्हें खुश कर दें। धन का लाभ होगा। कार्य में नई योजना बनेगी। किसी प्रियजन से मिलाप होगा। विवाद नहीं करें।

तुला

दूर-समीप की यात्रा होगी। परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन लाभ होगा। प्रिय का अस्थिर बर्ताव रोमांस को बिगाड़ सकता है। गृहपयोगी चीजों में वृध्दि होगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक

काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते जीवनसाथी के साथ रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। प्रिय रोमांटिक मूड में होगा।

धनु

धन लाभ होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से लाभ होगा। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रूमानी झुकाव दिलोदिमाग पर छा सकता है। साझीदारी की परियोजना परिणाम से ज़्यादा परेशानी देंगी।

मकर

कारोबारी यात्रा में लाभ संभव है। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। नए काम का प्रस्ताव मिलेगा। परीक्षा में सफल होंगे। प्रियजन से मुलाकात संभव है।

कुंभ

करीबी दोस्त मदद को आगे आएंगे। खुश भी रखेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा। यात्रा से थकावट महसूस करोगे। दिन खूब मौज-मस्ती भरा होगा। मित्र साथ है। अपने नजरिए दूसरों पर न थोपें। नई तकनीक का प्रयोग करके लाभ कमाएंगे।

मीन

कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान हो सकती है। मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। कारोबार से लाभ होगा। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से सब कुछ जीत सकते हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *