पिठोरिया। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी में जीव विज्ञान विभाग द्वारा एड्स जागरुकता अभियान के मद्देनजर प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को इस जानलेवा बीमारी के विषय में जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत विद्यालय के वरीय शिक्षक संजीव प्रसाद ने एड्स से जुड़े आंकड़े और तथ्य प्रस्तुत किए।
कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान की छात्राओं तन्वी, आकांक्षा और खुशी ने अपने भाषण में इस बीमारी के लक्षण, प्रसार और बचाव के विषय में विस्तृत जानकारी साझा की।
विद्यालय की वरीय शिक्षिकाओं अनामिका हर्षवर्धन एवं प्रेमलता पांडे ने सभा को पॉस्को एक्ट और शॉ एक्ट के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि चाहे बच्चा हो या कर्मचारी सभी के अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए।
यदि उनके साथ कोई गलत व्यवहार हो रहा हो तो उसकी सूचना विद्यालय के संबंधित अधिकारियों को प्रदान करें या वे स्वयं भी सरकार के पोर्टल पर जा कर शिकायत कर सकते हैं। उनकी जानकारी गोपनीय रखी जाती है।
इस अवसर पर प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि हमें न केवल अपने बल्कि दूसरों के अधिकारों के प्रति भी संवेदनशील होना होगा। तभी हम एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज का निर्माण कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


