गुरुद्वारा साहिब कृष्णा नगर कॉलोनी में रैन सवाई दीवान सजाया गया

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर गुरुद्वारा साहिब कृष्णा नगर कॉलोनी में रैन सवाई दीवान सजाया। दीवान की शुरुआत शाम 8 बजे स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल एवं रेशमा गिरधर के ”सबना का मा प्यो आप है……’’ और ”करतारपुर करता बसे संतन के पास……” शबद गायन से हुई।

हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह ने कथा वाचन कर गुरुनानक देव की जीवनी से संगत को रूबरू कराया। उनके आदर्शों को अपने जीवन मे आत्मसात करने का आह्वान किया।

गुरुद्वारा साहिब के रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी एवं साथियों ने ”धन नानक तेरी बडी कमाई………” और ”सबते बडा सतगुर नानक जिन कल राखी मेरी……”  एवं ”मन तन तेरा तेरा तन भी तेरा……” व ”वडे मेरे साहिब गुणी गहीरा……” शबद गायन किया।

प्रकाश पर्व में विशेष रूप से शिरकत करने पहुंचे सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई सरबजीत सिंह दुर्ग वाले ने “गुरु नानक बोलैं दरगह परवान दास की लाज रखे मिहरवान…” एवं “कल तारण गुरू नानक आया,भया अनंद जगत विच…” शबद गायन कर साथ संगत को गुरबाणी से जोड़ा।बीच-बीच में उन्होंने गुरु इतिहास से जुड़ी साखियां भी सुनाई।

प्रकाश पर्व को मुख रखते हुए पिछले दो दिनों से पढ़े जा रहे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति आज रात 12.20 बजे हुई। इसके बाद भाई महिपाल सिंह द्वारा आरती का शबद गायन किया गया। अरदास, हुकुमनामा और कढ़ाह प्रसाद एवं मिष्टान्न वितरण के साथ दीवान की पूरी समाप्ति मध्य रात्रि 2.30 बजे हुई। मंच संचालन मनीष मिढ़ा ने किया।

सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा ने भाई सरबजीत सिंह दुर्ग वाले एवं साथियों को सरोपा देकर सम्मानित किया। संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। प्रकाश पर्व में सभी सेवा करने वाले सेवादारों का धन्यवाद किया। दीवान समाप्ति के पश्चात गुरु का अटूट लंगर भी चलाया गया जिसमे संगत ने पंगत में बैठकर एक साथ गुरु का लंगर चखा।

इससे पहले आज सुबह का दीवान 8 बजे से 9.30 तक सजाया गया। इसमें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्‍य में साथ संगत द्वारा पिछले एक साल से पढ़े जा रहे श्री सहज पाठ साहिब जी की सामूहिक समाप्ति हुई। सभी पाठ पढ़ने वालों को सत्संग सभा द्वारा सरोपा ओढ़ाकर नवाजा गया।

तीन दिवसीय आयोजन में पंडाल निर्माण की सेवा में हरविंदर सिंह बेदी, अश्विनी सुखीजा, रमेश पपनेजा, इंदर मिढा, नरेश पपनेजा, पंकज मिड्ढा लंगर की सेवा में अशोक गेरा, राजकुमार सुखीजा, अर्जुन दास मिढ़ा, सुरेश मिढ़ा, हरीश मिढ़ा, अनूप गिरधर, मोहन काठपाल एवं विनोद सुखीजा ने भागीदारी की।

जोड़े की सेवा में बसंत काठपाल, प्रेम मिढ़ा, पुरुषोत्तम सरदाना, लक्ष्मण अरोड़ा, आयुष पपनेजा, राहुल दुआ, शानु चूचरा, कमल सरदाना, उर्वशी मिढ़ा, गुड़िया मिड्ढा, किरण अरोड़ा, सीमा गिरधर,पायल पपनेजा, सिमरन मादन पोतरा की विशेष सक्रियता रही।

चंदा उगाही में अर्जुन देव मिड्ढा, सुरेश मिड्ढा, हरीश मिड्ढा, हरजीत बेदी, सुभाष मिड्ढा, मोहन काठपाल रमेश गिरधर, महेंद्र अरोड़ा, प्रेम मिड्ढा, लक्ष्मण दास मिड्ढा, लेखराज अरोड़ा, मनोहर मुंजाल, जोगिंदर सिंह मिड्ढा, कुलदीप चूचरा, जगदीश मिड्ढा, चंदन गिरधर, ज्ञान मादन पोतरा, जितेश बेदी समेत अन्य की सक्रियता रही।

प्रचार प्रसार में नरेश पपनेजा,सोशल मीडिया में पवनजीत सिंह खत्री, पंकज मिड्ढा,जय गाबा, पीयूष थरेजा विशेष भागीदारी रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *