विश्वजीत कुमार रंजन
विशुनपुरा (गढ़वा)। जिले के विशुनपुरा थाना अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पिपरिकला में मंगलवार को जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व थाना प्रभारी राहुल सिंह ने किया, जिसमें विद्यालय के शिक्षक और छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा, नशा के दुष्प्रभाव, डायन बिसाही और समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। छात्रों को यह समझाया गया कि कैसे छोटी-छोटी सावधानियों और सही व्यवहार से वे अपने और समाज के लिए सुरक्षित वातावरण बना सकते हैं।
थाना प्रभारी राहुल सिंह ने कहा कि आज के युवा ही समाज का भविष्य हैं, इसलिए उनके मन में जागरूकता और सही सोच पैदा करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे सीखी गई जानकारियों को अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें और समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाएँ।
कार्यक्रम में शामिल शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम छात्रों के सामाजिक और नैतिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान न केवल छात्रों को जागरूक करता है बल्कि उनके परिवार और समुदाय में भी सकारात्मक बदलाव लाने का काम करता है।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर सक्रिय रूप से भाग लिया और साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव जैसे विषयों पर अपने सवालों और अनुभव साझा किए। शिक्षक और थाना प्रभारी दोनों ने छात्रों के सवालों का विस्तारपूर्वक जवाब दिया।
कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी राहुल सिंह ने सभी से आग्रह किया कि वे जागरुकता के इस संदेश को रोजमर्रा की जिंदगी में लागू करें। समाज में सुधार की दिशा में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यदि युवा सतर्क और जिम्मेदार होंगे तो समाज की बुरी आदतें धीरे-धीरे समाप्त होंगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


