गणपत लाल चौरसिया
गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल पर प्रत्येक शनिवार को विभिन्न प्रखंडों में नियमित रूप से अंचल दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत 6 सितंबर को रायडीह प्रखंड मुख्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्वयं उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने की।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, भू-अर्जन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनी। ऑन द स्पॉट मौके पर ही उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आज के अंचल दिवस में कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 14 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि 13 आवेदनों को विस्तृत जांच के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेजा गया। उपायुक्त द्वारा जिला स्तरीय जनशिकायत निवारण दिवस से प्राप्त 5 आवेदनों में 2 आवेदन का तत्काल समाधान किया गया।
नागरिकों की सुविधा के लिए ऑन द स्पॉट प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। इनमें 5 जाति प्रमाण पत्र, 3 आय प्रमाण पत्र, 3 आवासीय प्रमाण पत्र शामिल रहे। भूमि विवाद के 4 मामलों में विस्तृत जांच उपरांत निर्णय लेने के निर्देश दिए गए। पंजी-II सुधार के 1 आवेदन का त्वरित निष्पादन किया गया।
अंचल दिवस कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच कुल 16 परिसंपत्तियों एवं प्रशस्ति पत्रों का वितरण भी किया। इसमें दाखिल-खारिज शुद्धि पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रमाण पत्र, पारिवारिक सदस्यता से जुड़ी स्वीकृतियाँ शामिल रहीं।
उपायुक्त ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यकताओं के लिए अंचल दिवस का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। प्रशासन के साथ सहयोगात्मक भूमिका निभाएं। अगला अंचल दिवस 13 सितंब को कामडारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


