आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय (कचहरी) के प्रांगण में 13 सितंबर, 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह योग्य आपराधिक वाद, चेक अनादर के केस, मोटर-दुर्घटना क्षतिपूर्ति वाद, पारिवारिक/वैवाहिक वाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण संबंधित विवाद, सिविल वाद, किराया आदि से संबंधित वाद, बैंक रिकवरी से संबंधित वाद, राजस्व वाद, मनरेगा, बिजली बिल और पानी बिल से संबंधित वाद, बिक्री कर, वाणिज्य कर एवं आयकर से संबंधित वाद, सेवा से संबंधित वाद, वन विभाग से संबंधित वाद, उत्पाद से संबंधित वाद, सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, विविध अपील आदि से संबंधित वाद, नीलाम वाद, दाखिल खारिज मामले, अन्य मामले लोक अदालत के माध्यम से सुलझाया जा सकता है।
इस संबंध में किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए आप किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 11 बजे से 4.30 बजे तक लोहरदगा व्यवहार न्यायालय (कचहरी) में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में आकर सचिव (मोबाइल नंबर 9431318932) से संपर्क कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


