- सीएमओ सह सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने किया उद्घाटन
डुमरिया। डुमरिया प्रखंड में शनिवार को ‘निर्वाण-2 वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र’ का शुभारंभ हुआ। हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन की इस पहल का उद्घाटन सीएमओ सह सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम डॉ. साहिर पाल ने किया।समारोह में डुमरिया के स्वास्थ्यकर्मी, मुखिया, ग्राम प्रधान, स्थानीय ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के ट्रस्टी एवं सदस्य-अरविंद कुमार, मनीष कुंडलिया, उज्जल दत्ता, रजत मोहंता, पी.डी. सिंह, विनिता श्रीवास्तव और प्रबीर सरकार, डॉ महाली विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह केंद्र बुज़ुर्गों को आवास, भोजन, चिकित्सा, पुनर्वास और भावनात्मक सहयोग उपलब्ध कराएगा। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया।
फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि यह केंद्र केवल सेवा स्थल नहीं, बल्कि उन बुज़ुर्गों का “नया घर” है, जिन्हें जीवन के अंतिम पड़ाव में सहारे और सम्मान की आवश्यकता है। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार जताया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


