रांची में जमीन विवाद को लेकर 2 गुटों में झड़प, गाड़ी में लगाई आग, पहुंची पुलिस

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची में जमीन विवाद को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर हत्या और मारपीट की घटनाएं आम हो गयी हैं। ताजा मामला शहर के विधानसभा थाना क्षेत्र के होटवासी का है, जहां शनिवार को एक जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर हंगामा और बवाल हुआ।

यह विवाद सालों से चल रहा था और दोपहर के बाद जमीन पर कब्जा जमाने को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। झड़प इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट तक पहुंच गई।

इसी दौरान एक गुट के कुछ लोगों ने दूसरे गुट के सत्यम श्रीवास्तव नामक व्यक्ति के एक वाहन में आग लगा दी। देखते ही देखते वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन फिलहाल इलाके में अभी भी तनाव बना हुआ है। 

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों ही पक्ष लंबे समय से इस जमीन पर अपना-अपना दावा करते आ रहे हैं। इसी दावेदारी को लेकर हुई झड़प के कारण यह हिंसक घटना घटी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK