
- फायर सेफ्टी के गुर सिखाए गए
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। गढ़वा पॉलिटेक्निक, हंसकेर परिसर में अग्नि सुरक्षा विभाग ने शनिवार को एक दिवसीय फायर सेफ्टी प्रशिक्षण सह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थी, शिक्षक एवं संस्थान के सभी गैर-शैक्षणिक कर्मियों को आग लगने की स्थिति में प्राथमिक बचाव उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई।
फायर सेफ्टी टीम ने आग के सामान्य कारणों, आग के वर्गीकरण और उनकी प्रकृति के अनुरूप अग्निशमन तकनीकों को समझाया। एलपीजी सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में क्या करें। किस प्रकार बिना घबराए गैस बंद की जाए। गीले कपड़े से ज्वाला को कैसे दबाएं, इन सभी बिंदुओं का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।
साथ ही विद्युत शॉर्ट सर्किट, तेल-ग्रीस, लैब के केमिकल्स और कागज-कपड़े जैसे ठोस ईंधन से लगी आग पर नियंत्रण के विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई। फायर एक्सटिंग्विशर चलाने की विधि, धुएं से भरे कमरे से निकलने के लिए ज़मीन से लगे रहना और इमरजेंसी एक्जिट मार्ग को अवरुद्ध न रखने की महत्ता पर बल दिया गया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान फायर सेफ्टी विभाग की टीम ने मॉक ड्रिल के जरिए आग लगने पर त्वरित प्रतिक्रिया की महत्ता को रेखांकित किया। यह भी बताया कि ओवरलोड प्लग और ढीले विद्युत तारों को तत्काल बदलना चाहिए। एलपीजी पाइप और रेगुलेटर की नियमित जांच जरूरी है। घबराहट की स्थिति में भी संयम रखते हुए पहले अलार्म बजाना, फिर सुरक्षित ढंग से प्राथमिक उपाय करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जहां विद्यार्थियों ने आग से संबंधित विभिन्न परिस्थितियों में व्यवहारिक उपायों से जुड़े प्रश्न पूछे। फायर सेफ्टी विशेषज्ञों ने सभी प्रश्नों के सरल और प्रभावी उत्तर दिए।
इस मौके पर फायर सेफ्टी विभाग के पदाधिकारी सहित कॉलेज के विभागाध्यक्ष अमित रंजन तिवारी, रूपेश कुमार यादव, प्रतिमा कुमारी एवं अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने इस प्रशिक्षण सत्र को बेहद उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाला बताया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK