Today’s Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Today’s Horoscope: 6 जुलाई, 2025 का राशिफल

मेष

परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा को शुभ समाचार मिल सकता है। समय रहते अपने सम स्वभाव और व्यवहार को बदलें।

वृष

वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। आय का अतिरिक्त स्रोत भी सामने आ सकता है। पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। काम पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें।

मिथुन

बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद नहीं करें। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते हैं। वित्तीय निर्णय लेने समय खर्चों का ध्यान रखें। नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी।

कर्क

पसंद के स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। व्यापार में तरक्की होगी। नई डील भी मिल सकती है। आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वही विरोध करेंगे। रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह

विवादों से बचें। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। प्रेम संबंधों में अमर्यादित होने और संदेह करने से बचें। वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मोका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे।

कन्या

नौकरी में परिवर्तन के लिए सही समय नहीं है। यथास्थिति को बनाये रखने का प्रयास करें। राजनीति के चलते शत्रु नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। बीती बातों को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें।

तुला

कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। व्यवसायियों को लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आपके कार्यों में साहयक होंगे। सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

उचित विचार के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लें। कुछ नई योजनाएं भी बनाई और कार्यान्वित की जा सकती हैं। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में देरी से चिंतित होंगे।

धनु

स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों, नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्‍च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत को सफलता मिलेगी। धनार्जन के नए स्रोत स्थापित होंगे।

मकर

सोच-समझ कर बोलें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी निरंतर बनी हुई है, लेकिन खर्चे भी रहेंगे। रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा।

कुंभ

बेहतर अवसरों का सुचारू रूप से लाभ उठायेंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग है। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच-समझ कर करें।

मीन

वित्तीय मोर्चे पर दिन वांछित परिणाम देगा। आय का अतिरिक्त स्रोत भी विकसित हो सकता है। संपत्ति की बिक्री और खरीद के लिए एक अच्छा समय है। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *