
पिठोरिया। रीना देवी ने अपने पति राजेश मुंडा की हत्या के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके अनुसार तीन जुलाई को प्रातः सात बजे राजेश मुंडा अपने घर पाहन टोली, मुरेठा थाना पिठोरिया से अषाढ़ी पूजा करने के लिए ग्राम चिरवा गये थे। पूजा करने के बाद जब राजेश मुंडा घर नहीं पहुंचे, तब उनके घर वाले खोजबीन प्रारंभ की।
इस दौरान ज्ञात हुआ कि ग्राम चिरवा में अषाढ़ी पूजा के दौरान कई लोगों के साथ शराब का सेवन मिलकर किया। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद राजेश मुंडा का शव मुरेठा जाने वाले रास्ते के जंगल में मिला। सूचना मिलते ही पिठोरिया थाना प्रभारी अभय कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे।
कांड के अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि चिरुवा गांव निवासी प्रदीप मुंडा, पिता स्व. मनेश मुंडा द्वारा जबरन राजेश मुंडा को दारू-हड़िया का सेवन कराया गया और घर भेज दिया गया। पाहन टोली आने के कम में दूसरी ओर मनेश मुंडा मुरेठा जाने वाली सड़क में पाहन टोली के पास नशे में धुत्त राजेश मुंडा का इंतजार हत्या करने के लिए करने लगा।
वहां राजेश के पहुंचते ही घात लगाकर बैठे प्रदीप मुंडा ने राजेश मुंडा की हत्या पत्थर से कुचकर कर दी। साक्ष्य छिपाने की नियत से मृतक के शव को जंगल की झाड़ी में फेंक दिया। पूछताछ के क्रम में आरोपी प्रदीप मुंडा ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि राजेश अषाढ़ी पूजा स्थल पर अपने घर से मुर्गा का मांस ले गया था। इसी बात पर दोनों में लड़ाई हुई। प्रतिशोध में उसने राजेश मुंडा की हत्या कर दी।
पिठोरिया थाना कांड (संख्या-91/25, दिनांक 4 जुलाई 2025) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज है। अनुसंधान के क्रम में एफएसएल की टीम द्वारा घटनास्थल की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं साक्ष्य संकलन किया गया। हत्यारे की निशानदेही पर खून लगा चार पत्थर (दो छोटा एवं दो बड़ा) और खून लगा कपड़ा (गंजी, हॉफ पैंट एव शर्ट) बरामद किया गया।
अनुसंधान टीम में थाना प्रभारी अभय कुमार, एसआई संतोष यादव, एसआई सत्यदेव रजक, एसआई संजय कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK