
गुमला। झारखंड के गुमला से दुखद खबर आई है, जहां व्यवसायी सिसई रोड निवासी विनोद जाजोदिया की रविवार को बेखौफ अपराधियों ने दिन-दहाड़े भुजाली मारकर हत्या कर दी।
रविवार को ही सीए का रिजल्ट जारी हुआ है। इसमें विनोद के बेटे गोविंद जाजोदिया ने सफलता हासिल की है। इससे परिवार में खुशी का माहौल था। परंतु, खुशी के बीच अपराधियों ने विनोद की हत्या कर दी, जिससे घर में मातम छा गया।
घटना के बाद देर शाम को गुमला शहर के व्यापारियों की भीड़ मृतक के घर के समीप जुट गयी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। इसमें एक युवक विनोद को भुजाली मारते देखा गया है।
बताया जा रहा है कि 3 अपराधी थे। इसमें 2 अपराधी रेकी कर रहा था। एक अपराधी ने विनोद जाजोदिया पर हमला किया। थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने कहा है कि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK