
लखनऊ। देश भर से धर्मांतरण का मामला सामने आते रहा है। पुलिस ऐसे लोगों पर बीच-बीच में शिकंजा भी कसते रही है। इसी कड़ी में यूपी एटीएस ने गैर मुस्लिम गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को कई तरह का लालच देकर धर्मांतरण कराने के आरोपी जलालुद्दीन उर्फ झांगुर बाबा और उसकी महिला सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को गिरफ्तार कर लिया। झांगुर पर 50 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था।
झांगुर बाबा और उसके गिरोह ने एक साल में विदेशी फंडिंग से करोड़ों रुपये की सम्पत्ति बनाई। बड़े शोरूम, बंगला व लग्जरी गाड़ियां खरीद डाली।
झांगुर बाबा व उसके साथियों ने खुद व अपनी संस्थाओं के नाम विभिन्न बैंकों में 40 खाते खुलवाए और इसमें अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन हो चुका है।
यह लोग लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म बदलते थे। झांगुर और नसरीन समेत गिरोह के अन्य सदस्यों की करतूतों की और जानकारियां एटीएस जुटा रही है।
लखनऊ में तीन दिन पहले झांगुर के चंगुल में फंस कर धर्म बदलने वालों ने फिर से अपना पुराना धर्म अपना लिया था। इस दौरान ही पीड़ितों के कई चौंकाने वाले खुलासे के बाद एटीएस ने झांगुर बाबा की तलाश तेज कर दी थी।
एटीएस ने पिछले साल झांगुर बाबा के खिलाफ धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम और धोखाधड़ी व साम्प्रदायिकता का मुकदमा दर्ज किया था। झांगुर बाबा और नसरीन मूल रूप से बलरामपुर के मधपुर उतरौला का रहने वाला है।
कई दिन तक गिरफ्तारी न होने पर इन पर इनाम घोषित किया गया था। झांगुर पिछले काफी समय से लोगों को अपने जाल में फंसाकर इस्लाम कबूलने पर मजबूर करता था। इसके लिए वह और उसके अन्य साथी कई तरह के प्रलोभन युवक-युवतियों को देते थे।
एटीएस के मुताबिक कई पीड़ितों ने बयान दिया है कि दोनों आरोपित विधवा महिलाओं को प्रलोभन देकर, आर्थिक मदद करने के साथ ही शादी कराने का भरोसा देकर जाल में फंसाते थे। कई असहाय लोगों को धमका कर इन लोगों ने धर्म परिवर्तन कराया है।
एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह ने लखनऊ, बलरामपुर समेत कई जिलों में धर्मांतरण कराया है। कई ऐसी जानकारियां है जो अभी सामने नहीं आ सकी है। इस बारे में पूछताछ करने के लिए झांगुर और नसरीन को रिमाण्ड पर लेने के लिए एटीएस कोर्ट में अर्जी देगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj