
- सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को होगी रिलीज़
मुंबई। जिओ स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने रणवीर सिंह के जन्मदिन पर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। यह फिल्म 5 दिसंबर, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डायरेक्टर आदित्य धर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
2 मिनट 40 सेकंड का यह फर्स्ट लुक रॉ, इंटेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर है। इसमें सस्पेंस, दमदार डायलॉग्स और तगड़ा एक्शन दिख रहा है। इसका म्यूजिक शाश्वत ने दिया है। सिंगर जैस्मिन सैंडलस हैं। खास बात यह है कि इसमें न्यू-एज आर्टिस्ट हनुमनकाइंड का भी कोलैब है, जिनकी अलग और हटकर स्टाइल इस गाने को नया फ्लेवर देती है।
जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज़ प्रोडक्शन की फिल्म “धुरंधर” आदित्य धर ने लिखी, डायरेक्ट और प्रोड्यूस की है। फिल्म को ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म उन अज्ञात पुरुषोंकी, अनकही कहानियों को उजागर करेगी जो अब तक रहस्यमय है।
पहली झलक यहां देखें
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK