जमशेदपुर। टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) की स्पोर्ट क्लाइम्बिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने महाराष्ट्र के वाई और लोनावला में आयोजित एससीएफआई ओपन नेशनल स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता स्पोर्ट क्लाइम्बिंग की दो प्रमुख विधाओं– लीड और बोल्डर – में विभिन्न आयु वर्गों के लिए आयोजित की गई थी। बारिश और आंधी के कारण स्पीड क्लाइम्बिंग इवेंट रद्द कर दिया गया।
टीएएसएफ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने कुल 36 में से 21 पदक अपने नाम किए, जिनमें 8 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं।
टीएएसएफ टीम के साथ स्पोर्ट क्लाइम्बिंग अकादमी के कोच कुमार गौरव, मैनेजर शुवांश पात्रा, और प्रशिक्षक सुधा रानी महतो भी मौजूद थी। टीएएसएफ स्पोर्ट क्लाइम्बिंग अकादमी राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आ रही है।
पदक विजेताओं की सूची
श्रेणी | स्थान | खिलाड़ी का नाम |
किड्स बॉयज़ | 1st | उमेश हांसदा |
3rd | रितविक टेम्बाड | |
किड्स गर्ल्स | 3rd | रायमुनी परैया |
यूथ डी बॉयज़ | 1st | ध्रुव महतो |
3rd | उत्तम हांसदा | |
यूथ डी गर्ल्स | 2nd | चंपा लमय |
यूथ सी बॉयज़ | 1st | सुनील महतो |
2nd | सागर पात्रो | |
3rd | शंकर सिंह खुन्टिया | |
यूथ सी गर्ल्स | 1st | मनीषा हांसदा |
यूथ बी गर्ल्स | 1st | सावित्री सामद |
2nd | मुस्कान बांद्रा | |
3rd | नंदिनी सिंह | |
यूथ बी बॉयज़ | 2nd | सुदर्शन मुर्मू |
3rd | हरप्रीत सिंह यादव | |
यूथ ए बॉयज़ | 1st | सुखलाल बोयपाई |
3rd | भोज बिरुआ | |
ओपन वुमेन्स | 1st | अनिशा वर्मा |
2nd | किरण सिंह ठाकुर | |
ओपन मेन्स | 1st | अमन वर्मा |
3rd | रोनित बांद्रा |
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK