लंदन में भारतीयों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को दी गति

दुनिया
Spread the love

लंदन। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लंदन की धरती भारतीय मूल्यों, प्रकृति प्रेम और पर्यावरणीय समर्पण का सजीव मंच बन गई। Hayes स्थित Navnat Centre में आयोजित एक विशेष समारोह में, यूके में बसे सैकड़ों भारतीय परिवारों ने मिलकर पौधरोपण किया और “एक पेड़ मां के नाम” के संकल्प को साकार किया।

इस आयोजन में भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे। उन्होंने पौधा लगाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

यह पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रेरित है, जिन्होंने कहा था, ‘प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और पर्यावरण की रक्षा, यह केवल नीति नहीं, हमारी संस्कृति है। मां को समर्पित एक पेड़, धरती को जीवन देता है और आने वाली पीढ़ियों को आश्रय प्रदान करता है।‘

यूके स्थित भारतीय समुदाय कुलदीप सिंह शेखावत ने कहा, ‘जब कोई भारतीय, अपनी मातृभूमि से हजारों मील दूर, अपनी मां के नाम पर पेड़ लगाता है, तब वह केवल हरियाली नहीं बोता, वह भारत की आत्मा, उसकी संस्कृति और ऋषि-परंपरा को सजीव करता है। यह मातृभूमि और मातृप्रकृति- दोनों के चरणों में एक श्रद्धा है।‘

बिहार और झारखंड के मूल निवासी और वर्तमान में लंदन में पार्षद पद के प्रत्याशी प्रशांत कुमार  ने कहा  कि भारत केवल भूमि नहीं है। वह एक जीवंत चेतना है। वह परंपरा की गोद में पलती है और संस्कृति के दीप से ज्योति प्राप्त करती है। इस पावन भूमि ने हमें कर्तव्य की गीता, प्रेम की रामायण और त्याग की अमर गाथाएं दीं।

इस आयोजन में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। संकल्प लिया कि वे भारत की आध्यात्मिक और पर्यावरणीय परंपराओं को पूरे विश्व में जीवंत रखेंगे। आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली, श्रद्धा और संस्कृति के बीज बोते रहेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *