झारखंड शराब घोटाला मामले में और 3 लोगों की गिरफ्तारी, मचा हड़कंप

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आई है, झारखंड शराब घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बीती रात फिर बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड में 33,44,84,718 रुपये के शराब घोटाला मामले में एक के बाद एक अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

कल बुधवार की देर रात जियाडा रांची प्रक्षेत्र के रीजनल डॉयरेक्टर और जेएसबीसीएल के तत्कालीन जीएम ऑपरेशन एंड फाइनेंस सुधीर कुमार, वर्तमान जीएम फाइनेंस सुधीर कुमार दास और मार्शन कंपनी के प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया।

जबकि मंगलवार को ही तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे और उत्पाद विभाग के अधिकारी गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। सुधीर कुमार, सुधीर कुमार दास और नीरज कुमार सिंह को आज (गुरुवार) कोर्ट में पेश किया जायेगा।

कल बुधवार को घंटों पूछताछ के बाद तीनों की मेडिकल जांच हुई। इसके बाद देर रात तीनों को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि, विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj