जिला स्‍थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। लोहरदगा जिला के 42वें स्थापना दिवस पर शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नया नगर भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा, उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जीत डांस ग्रुप द्वारा किया गया। इसके बाद केजीबीवी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, कुजरा की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में छऊ नृत्य, लोकनाथ कला जत्था द्वारा नागपुरी नृत्य, कला दल नवा अंजोर द्वारा नाटक-सह-नृत्य, डांस एकेडमी द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

हाल के दिनों में आयोजित फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।

मौके पर पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, आइटीडीए परियोजना निर्देशक सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेन्द्र मुंडा, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, एलआरडीसी सुजाता कुजूर समेत अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK